फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Abduction

युवक के पिता और भाई का अपहरण कर जंगल में फेंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Abduction
केलाखेड़ा। प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों ने घर में हुई पंचायत में पहुंचे प्रेमी युवक के पिता और उसके भाई को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। उसके बाद उन्हें गाड़ी में डालकर गूलरभोज ले गए। वहां जंगल में फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश में दबिश दी। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी (काशीपुर) निवासी विष्णु कश्यप ने केलाखेड़ा थाने में तहरीर दी, जिसमें कहा कि उसने गूलरभोज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से 12 मार्च को प्रेम विवाह किया था। इससे युवती के परिजन खफा थे, जिसके चलते उन्होंने हाईकोर्ट से प्रोटेक्शन ले रखी थी। इसी के चलते युवती पक्ष के लोगों ने केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर में युवती की बहन के घर पंचायत रखी। इसमें युवक के परिजनों पर युवती से रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया गया। इस बीच वह पत्नी को लेकर अपने घर कुंडेश्वरी चला गया। इसके बाद गुस्साए युवती के परिजनों ने हथियारों के बल पर विष्णु के पिता पूरन और भाई विकास को बंधक बना लिया और गाड़ी से गूलरभोज ले गए। पुलिस को सूचना मिलने पर अपहरणकर्ता उन्हें जंगल में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि विष्णु की तहरीर पर युवती के पिता हंसराज, भाई मुरारी और सुरजीत सिंह उर्फ तुली के खिलाफ धारा 323, 342, 364, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed