{"_id":"699a14e9394083734b0bb829","slug":"a-young-man-who-went-for-a-morning-walk-died-in-an-accident-khatima-news-c-236-1-ktm1001-113294-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सुबह की सैर पर निकले युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सुबह की सैर पर निकले युवक की हादसे में मौत
Sun, 22 Feb 2026 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा में शनिवार की सुबह बाइपास पर टहल रहे एक युवक के लिए काल बनकर आई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मनोज कुमार (28) की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कंजाबाग पटिया निवासी मनोज कुमार पुत्र गंगाप्रसाद शनिवार तड़के करीब पांच बजे रोज की तरह बिगराबाग के पास बाइपास किनारे टहल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
मिलनसार स्वभाव का था मनोज
परिजनों ने बताया कि मनोज बेहद मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति था। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था जबकि उसके बड़े भाई राजकुमार, छोटे भाई प्रमोद और बहन किरन का विवाह हो चुका है।