{"_id":"691cc00aae8b1501bf0d9924","slug":"a-young-man-was-found-hanging-inside-a-room-in-bajpur-village-and-died-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-135124-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाजपुर गांव में कमरे के अंदर लटका मिला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाजपुर गांव में कमरे के अंदर लटका मिला युवक, मौत
Wed, 19 Nov 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। एक युवक अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में परिजनों उसे फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने परिजनाें से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लिया।
सोमवार की देर रात बाजपुर गांव निवासी शाहनवाज (20) अपने कमरे की छत पर लगी बल्ली में लगाए रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पिता भोला उसके कमरे की ओर गए तो खिड़की से उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। इस पर वे खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुए और दरवाजा खोला। उन्होंने परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोराहा पुलिस चौकी के एसआई सुनील कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात घटना से पहले शाहनवाज ने अपने पिता को चाय बनाकर दी थी। शाहनवाज हैदराबाद में सैलून का काम करता था। पांच नवंबर को अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने आया था। आठ नवंबर को उसके दोस्त की शादी हो गई थी और वह वापस हैदराबाद जाने की तैयारी में था। शाहनवाज ने यह कदम क्यों उठाया, ग्रामीणों का कहना है कि शाहनवाज ने घटना को क्यों अंजाम दिया, यह समझ से परे है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।