फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young man was found hanging from a dupatta

Udham Singh Nagar News: चुन्नी के फंदे से लटकता मिला युवक

Fri, 25 Jul 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging from a dupatta
रुद्रपुर। भूरारानी में एक युवक कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने बिहार में रहने वाले उसके परिजनों को सूचना दे दी है। बृहस्पतिवार की शाम भूरारानी निवासी सुबोध साहनी ने एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी थी। एसएसआई नवीन बुधानी फोर्स के साथ वार्ड नंबर 32 भूरारानी पहुंचे। वहां पर किराए के कमरे में रहने वाला सोनू कुमार (23) निवासी नया टोला धान की, जिला मुजफ्फरनगर,बिहार पंखे में चुन्नी के फंदे से लटका हुआ था। वह कमरे में अकेले रहता था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजन बिहार रहते हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed