{"_id":"6827910c4e663efbb70d46eb","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-not-identified-rudrapur-news-c-242-1-rdp1008-124794-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
Sat, 17 May 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 17 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मटकोटा मार्ग पर चंडीपुर के पास बृहस्पतिवार मध्य रात को अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। सूचना पर जयनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शुक्रवार दिन में पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को रुद्रपुर स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र 35 साल के करीब है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन