फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A worker death after fell from the second floor while painting in rudrapur

रुद्रपुर: पुताई करते समय दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Wed, 21 Oct 2026 10:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 21 Oct 2026 10:58 PM IST
सार

रुद्रपुर के किच्छा बाईपास रोड स्थित कार शोरूम में पुताई करते समय मजदूर दूसरी मंजिल से गिर गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
A worker death after fell from the second floor while painting in rudrapur
पुताई करते समय दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर शहर के किच्छा बाईपास रोड स्थित एक कार शोरूम में पुताई करते समय मजदूर दूसरी मंजिल से गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रामपुर के बिलासपुर निवासी 52 वर्षीय श्याम सुंदर मकानों में पुताई कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को वह काम की तलाश में लेबर अड्डे पर मौजूद थे। इसी दौरान किच्छा बाईपास रोड स्थित शोरूम का कर्मचारी उन्हें पुताई के काम के लिए अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि शोरूम में काम करते समय श्याम सुंदर दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद शोरूम के कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सीओ विभव सैनी ने बताया कि श्याम सुंदर के परिजनों से संपर्क हो गया है। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन

पुताई के दौरान करंट लगने से युवक झुलसा
काशीपुर में पुताई करते समय करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह ग्राम फरक, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी अर्जुन सिंह गंगापुर में पुताई का काम कर रहा था। अचानक उसे करंट लग गया। साथियों ने बमुश्किल लकड़ी की मदद से उसे छुड़ाया। वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से मजदूरी पर पुताई का कार्य कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed