{"_id":"5bc3935fbdec226991724f6f","slug":"a-women-in-kashipur-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को छोड़ा, दूसरे ने नाता तोड़ा, तीसरे से मिली रुसवाई, तो जान गंवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को छोड़ा, दूसरे ने नाता तोड़ा, तीसरे से मिली रुसवाई, तो जान गंवाई
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
suicide case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला ने आर्थिक तंगी के चलते जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार जिस प्रेमी के चक्कर में उसने अपने पति को छोड़ा था। वह प्रेमी भी उससे नाता तोड़कर चला गया। इसके बाद वह एक अधेड़ के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। उक्त व्यक्ति ने जब महिला को खर्च आदि देना कम कर दिया तो आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने जान दे दी। अधेड़ व्यक्ति की पत्नी ने मृतका के बेटे का पालन पोषण करने की बात कही है।
विज्ञापन
बदरीनाथ (चमोली) निवासी बीना बिष्ट (35) ने पांच वर्ष पूर्व पति को छोड़कर प्रेमी संग शादी कर ली थी। लेकिन, शादी के एक साल बाद ही प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद पूर्व पति ने भी उसे नहीं अपनाया। तीन वर्ष पहले वह अपने सात वर्षीय बेटे के साथ रोजगार के तलाश में रामनगर आ गई। यहां उसकी मुलाकात पीरूमदारा (रामनगर) निवासी एक अधेड़ से हुई। नौकरी दिलाने की बात कहकर अधेड़ उसे अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रख लिया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद उसने काशीपुर के ग्राम फसियापुरा में उसे किराए पर कमरा लेकर दे दिया। इस दौरान खर्च को लेकर वह बीना को तंग करने लगा। बेटे को स्कूल भेजने की बात पर अक्सर दोनों में बहस होती थी। मकान स्वामी ने बताया कि आर्थिक तंगी और बेटे को लेकर बीना ने शनिवार दोपहर जहर खा लिया। एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उक्त व्यक्ति को सौंप दिया। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन