फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A truck driver going to get medicine on a bicycle was hit by a bike rider and died in kashipur

Road Accident: साइकिल से दवा लेने जा रहे ट्रक चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत; आरोपी मौके से भागा

Mon, 11 Aug 2025 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Aug 2025 04:55 PM IST
सार

साइकिल से दवाई लेने जा रहे ट्रक चालक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
A truck driver going to get medicine on a bicycle was hit by a bike rider and died in kashipur
सड़क हादसा

विस्तार

काशीपुर में साइकिल से दवाई लेने जा रहे ट्रक चालक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बरेली के थाना शीशगढ़ के ग्राम गोगिलपुर मीरगंज निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र राजेंद्र कुमार कुंडा थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस का ट्रक चलाता था। रविवार रात करीब आठ बजे वह ट्रक को कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास पार्क कर वहीं पर खोखा लगाने वाले युवक की साइकिल लेकर दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मनोज को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक दो बहनों का अकेला भाई था। मृतक के पिता खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बाइक को कब्जे में ले लिया है। जल्दी ही आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed