फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand Accident News today Uncontrolled Trailer Crashes into Houses Near Pantnagar Shantipuri Gate

Uttarakhand Accident: ड्राइवर को नींद की झपकी आने से मकानों में जा घुसा ट्राला, दीवारों पर आईं दरारें; बचे लोग

Tue, 25 Feb 2025 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

Uttarakhand Road accident news today: शांतिपुरी गेट के पास एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घरों में जा घुसी। इस घटना में मकान मालिक और उनके बच्चे बाल-बाल बच गए, हालांकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News today Uncontrolled Trailer Crashes into Houses Near Pantnagar Shantipuri Gate
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंतनगर में सोमवार देर रात शांतिपुरी गेट के पास एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घरों में जा घुसी। इस घटना में मकान मालिक और उनके बच्चे बाल-बाल बच गए, हालांकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

 

घटना तब हुई जब सोमवार रात लगभग एक बजे ट्राला (संख्या यूपी 21/सीटी 1073) बगास भरकर लालकुआं की ओर जा रहा था। शांतिपुरी गेट के पास चालक को नींद आ जाने के कारण ट्राला अनियंत्रित हो गया और तारा सिंह (पुत्र किशन सिंह) के मकान में किचन की दीवार तोड़ती हुई घुस गई। इससे किचन का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही, प्रदीप सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह के मकान में टक्कर लगने से दीवारों में दरारें आ गईं।

विज्ञापन


इसके अलावा ट्राला की चपेट में आने से 11 हजार लाइन का बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त होकर तीन हिस्सों में टूट गया। इसके चलते रात एक बजे से अभी तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित है। गनीमत रही कि ट्राली की गति अधिक नहीं थी, अन्यथा घरों में सो रहे लोगों को जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed