फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A student climbed onto the roof of a degree college carrying a bottle of petrol in sitarganj

Uttarakhand News: पेट्रोल की बोतल लेकर डिग्री कॉलेज की छत पर चढ़ी छात्रा, लगाया ये आरोप

Fri, 31 Oct 2025 01:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 31 Oct 2025 01:28 PM IST
सार

सितारगंज महाविद्यालय में एक छात्रा ने अपना नामांकन रद्द किए जाने और हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी के विरोध में पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़कर धरना दिया। इस घटना से महाविद्यालय में हंगामा हुआ और छात्रों की कक्षाएं बाधित हुईं।

 

विज्ञापन
A student climbed onto the roof of a degree college carrying a bottle of petrol in sitarganj
सितारगंज में महाविद्यालय की छत पर चढ़ी छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा राजविंदर कौर ने महाविद्यालय प्रशासन पर गलत तरीके से उसके नामांकन पत्र को निरस्त करने और हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को वह पेट्रोल की बोतल लेकर महाविद्यालय की छत पर चढ़ गई। उसने महाविद्यालय प्रशासन से मामले का निस्तारण कराए जाने की मांग की। उसके छत पर चढ़ने से महाविद्यालय में हंगामा मच गया। कक्षाओं में अध्ययन कर रहे छात्र महाविद्यालय के बाहर आ गए।

विज्ञापन

 

छात्रा राजविंदर कौर ने बताया कि उसने छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन ने उसका नामांकन खारिज कर दूसरे प्रत्याशी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया। उसने दावा किया कि उसका नामांकन गलत तरीके से निरस्त किया गया। उसका पक्ष तक नहीं सुना गया।

विज्ञापन

राजविंदर ने बताया कि हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में 15 दिनों में भीतर मामले के निस्तारण करने का निर्देश दिए था। बताया कि उसने 28 सितंबर और 18 अक्तूबर को अपना प्रत्यावेदन दिया था, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। आरोप लगाया कि मामले को दबाया जा रहा है। इसके बाद उसे मजबूरी में पेट्रोल लेकर महाविद्यालय भवन की छत पर चढ़ना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा। इसके बाद महाविद्यालय प्रशासन से वार्ता का दौर शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्राचार्या डॉ. रेनू रानी बंसल ने बताया महाविद्यालय में गठित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ दोनों पक्षों की सुनवाई करेगा। दोनों पक्ष अपनी बात रखेंगे। कानूनी सलाह लेने के बाद सुनवाई कर हाईकोर्ट के आदेशों का पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed