{"_id":"5b71d45042c7923689093753","slug":"a-man-dead-in-khatima","type":"story","status":"publish","title_hn":"खकरा नाले के में डूबने से पीलीभीत निवासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खकरा नाले के में डूबने से पीलीभीत निवासी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खटीमा के पकड़िया में घटनास्थल के पास भरे पानी को दिखाते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
उफनाये खकरा नाले में बहने से पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पकड़िया गांव में खकरा नाले के जलभराव में सोमवार दोपहर लोगों को पानी में एक शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर झनकईया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त पीलीभीत के ग्राम जमुनिया, माधोटांडा निवासी ऐबरन लाल (50) पुत्र इतवारी लाल के रूप में हुई। मृतक के भाई लाखन ने बताया कि ऐबरन 11 अगस्त को जमुनियां से उसके घर आया था।
रविवार सुबह साढ़े 11 बजे वह जमुनियां के लिए घर से निकला था। ऐबरन की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है, वह अपने एक पुत्र के साथ रहकर मजदूरी करता था। झनकईया चौकी पुलिस के एसआई प्रकाश विश्वकर्मा ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन