फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A leopard was in the courtyard; the young man who came outside hid back inside the house

Uttarakhand News: तेंदुआ आंगन में, बाहर आया युवक घर में दुबका

Fri, 02 Jan 2026 10:33 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 02 Jan 2026 10:33 AM IST
सार

मझोला के नौसर गांव में घर के आंगन में सुबह तेंदुआ दिखने से ग्रामीण डरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यही तेंदुआ दो दिन पूर्व बगल के एक घर से कुत्ते को उठा ले गया था।

विज्ञापन
A leopard was in the courtyard; the young man who came outside hid back inside the house
नौसर गांव में घर के आंगन में घूमता तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला के नौसर गांव में घर के आंगन में सुबह तेंदुआ दिखने से ग्रामीण डरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यही तेंदुआ दो दिन पूर्व बगल के एक घर से कुत्ते को उठा ले गया था। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त शुरू करने के साथ ही तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नौसर गांव निवासी मोहन मौर्य घर के आंगन में तेंदुआ दिखाई देने से परिवार सहम गया। उनके पुत्र सूरज मौर्य ने बताया कि वह सुबह चार बजे लघु शंका करने के लिए बाहर आया तो देखा कि उनके आंगन में तेंदुआ खड़ा था। तेंदुए को देखते ही वह उलटे पैर कमरे की ओर भागा और परिवार वालों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। बताया कि दो दिन पूर्व ही उनके पड़ोसी बद्रीनाथ के घर से तेंदुआ उनका कुत्ता उठा ले गया था। ग्राम प्रधान महेंद्र पाल ने बताया कि नौसर गांव में लगातार तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीण डरे हुए हैं। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम मौके पहुंची और ट्रैप कैमरे लगाए। ग्राम प्रधान ने बताया कि तेंदुआ गांव के ही गन्ने के खेतों में छुप जाता है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने और गैस बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed