फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A laborer wounded in two vehicles in Ashoka Leyland

अशोका लीलैंड में दो वाहनों के बीच आकर एक श्रमिक घायल

Thu, 31 Aug 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Thu, 31 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
A laborer wounded in two vehicles in Ashoka Leyland
श्रमिक घायल - फोटो : अमर उजाला

पंतनगर सिडकुल में स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में देर शाम एक श्रमिक काम के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के जिला बलिया का रहने वाला संजीत कुमार नाम का यह श्रमिक फैक्ट्री में ही दो वाहनों के बीच में आकर बुरी तरह से घायल हुआ। घायल श्रमिक को उपचार न मिलने की खबर भी फैली और इससे गुस्साए करीब पांच हजार श्रमिक फैक्ट्री परिसर में ही विरोध पर उतर आए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  संजीत कुमार देर शाम की शिफ्ट में काम कर रहा था। फैक्ट्री परिसर में ही दो वाहनों के बीच आ जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से बताया गया कि घायल श्रमिक को उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित मुबंई अस्पताल भेजा गया है। इस बीच श्रमिकों को यह भी जानकारी मिली की संजीत कुमार गंभीर रूप से घायल है और इसको कोई उपचार नहीं दिया जा रहा है। यह खबर फैलने पर श्रमिक भड़क उठे। अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले करीब पांच हजार श्रमिक यहां इकठ्ठा हो गए और कारखाना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ता देख सीओ स्वतंत्र कुमार और सिडकुल चौकी प्रभारी नरेश चौहान भी मय पुलिय फोर्स मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। फैक्ट्री प्रबंधन, संजीत कुमार के परिजनों के बीच बातचीत का दौर भी जारी था। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से श्रमिकों को बताया गया कि घायल को हल्द्वानी स्थित बांबे अस्पताल ले जाया गया है। श्रमिक फैक्ट्री प्रबंधन के इस दावे की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं और इस कारण भी उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। श्रमिक किसी अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं और फैक्ट्री प्रबंधन पर सही तस्वीर सामने न रखने का आरोप भी लगा रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बांबे अस्पताल के प्रबंध निदेशक वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि श्रमिक संजीत कुमार वर्मा को रात साढ़े आठ बजे अस्पताल लाया गया था। उसकी जांघ की हड्डी टूटी थी। ऑपरेशन हो चुका है। कोई खतरे वाली बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed