फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A group of Kanwariyas left for Haridwar

Udham Singh Nagar News: कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना

Sat, 07 Feb 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A group of Kanwariyas left for Haridwar
दिनेशपुर। नगर से कांवड़ियों का पहला जत्था शुक्रवार को गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हो गया। शुक्रवार दोपहर वार्ड नंबर पांच स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शिवभक्त एकत्र हुए। महिलाओं ने शिवभक्तों की आरती उतारकर उन्हें तिलक लगाया। उसके बाद सभी कांवड़िए मंदिर में मत्था टेकने के बाद तीन वाहनों से हरिद्वार रवाना हो गए। इस दौरान समूचा नगर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़िए पवित्र गंगाजल लेकर 13 फरवरी को वापस लौटेंगे और महाशिवरात्रि के दिन रामबाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी वाहनों की टोली में बाजे-गाजे के साथ शिवभक्त हरिद्वार रवाना हो गए हैं। कांवड़ियों में बादल सम्मदार, भोला मंडल, मालती गाइन, पंचानन मजूमदार, शिवा चक्रवती, अजय मजूमदार, संजीव मंडल, ध्रुव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed