फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A friend killed a young man in a dispute over smack in jaspur

Uttarakhand: स्मैक को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने कर दिया युवक का कत्ल, खेत में मिला खून से लथपथ शव

Tue, 01 Apr 2025 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Apr 2025 05:26 PM IST
सार

स्मैक के नशे को लेकर हुई मामूली कहासुनी पर दोस्त ने युवक को चाकू घोंप दिया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के तीन घंटे अंतराल में पुलिस ने आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
A friend killed a young man in a dispute over smack in jaspur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

जसपुर में स्मैक के नशे को लेकर हुई मामूली कहासुनी पर दोस्त ने युवक को चाकू घोंप दिया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के अगले दिन खेत में खून से लथपथ शव मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। आरोपी घर में ताला लगाकर परिजनों संग भाग गया। घटना की सूचना के तीन घंटे अंतराल में पुलिस ने आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार किया।

 

मोहल्ला नईबस्ती निवासी अरमान अली (23) पुत्र शफीक अहमद सोमवार को ईद मनाने के बाद घर में आराम कर रहा था। इसी मोहल्ले के रहने वाले दोस्त मो. समीर ने शाम को अरमान को फोन किया। फोन नहीं उठाने पर वह उसके घर आ गया। घूमने जाने की बात वह अरमान को अपने साथ ले गया। मंगलवार सुबह मंडवाखेड़ा गांव के एक खेत में अरमान का खून से लतपथ शव मिला। इससे हड़कंप मच गया। फुफेरे भाई शाहनवाज ने शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक समीर ने अरमान की पीठ और सीने में चाकू से कई बार वार किए। पुलिस ने अरमान की मां शकीला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मौके का मुआयना कर मामले में गहनता से जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अरमान और समीर दोनों एक साथ नशा करते थे। दोनों में स्मैक को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। सोमवार को समीर अरमान की हत्या करने की नियत से उसे घर से लेकर गया था। आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले में मृतक की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।- अभय सिंह, एसपी, काशीपुर-जसपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed