फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A fraudster who cheated people in the name of online trading was arrested from Gadarpur

Cyber Fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगने वाला शातिर, गदरपुर से गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2026 01:05 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 02 Mar 2026 01:05 PM IST
सार

रुद्रपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गदरपुर निवासी साइबर ठग मलकीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
A fraudster who cheated people in the name of online trading was arrested from Gadarpur
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रुद्रपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला गदरपुर का एक शातिर साइबर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साइबर ठग के कब्जे से चेकबुक समेत कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी अब तक कितने लोगों से कितने करोड़ की ठगी कर चुका है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दिसंबर 2025 में ऊधमसिंह नगर निवासी एक पीड़ित ने ठगी की शिकायत रुद्रपुर साइबर थाने में दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि अक्तूबर से दिसंबर तक उसके व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग से संबंधित मैसेज आए। मैसेज करने वाले ने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी हांटेक मार्केट का कर्मचारी बताया और इन्वेस्ट करने के नाम पर शेयर ट्रेडिंग प्रशिक्षित किए जाने का झांसा दिया।

विज्ञापन

ग्रुपों में पूर्व से जुड़े लोगों की ओर से निवेश की गई धनराशि पर प्राप्त प्रॉफिट की धनराशि संबंधी स्क्रीनशॉट शेयर किए गए। शिकायतकर्ता को ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के माध्यम से उपलब्ध कराए गए कई बैंक खातों में लगभग 24.70 लाख रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से जमा करा ली। इस मामले की विवेचना साइबर थाना के निरीक्षक धीरेंद्र पंत को दी गई। पुलिस ने घटना के बाद बैंकों, सर्विस प्रदाता कंपनियों, गूगल, मेटा कंपनी से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी में आया कि साइबर अपराधी ने पीड़ित से शेयर ट्रेडिंग में लाभ कमाने के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि स्थानांतरित करवाई। बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का सत्यापन करने पर साइबर ठग की पहचान वमनपुरी बकैनिया थाना गदरपुर निवासी मलकीत सिंह (36) के रूप में हुई। रविवार को पुलिस ने मलकीत के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ठग के कब्जे से ये हुआ बरामद

घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, ठगी के पैसे से खरीदा गया एक फोन, एक डेबिट कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, केनरा बैंक की एक पासबुक, एक चेक बुक, एक्सिस बैंक की एक चेक बुक, यस बैक की एक चेक बुक व एसबीआई के तीन चेक और पर्स में 830 रुपये।

मुनाफे का सौदा बता कर लोगों को करता था कंगाल

साइबर ठग मलकीत सिंह व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को ट्रेडिंग का मैसेज भेजता था। इसमें वह खुद को प्रतिष्ठित ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताता और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर लाभ दिलाने का भरोसा दिलाता। इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपों में लोगों को जोड़ता था।
व्हाट्सएप ग्रुप में पहले से जुड़े लोग स्वयं निवेशित धनराशि पर प्राप्त लाभ का स्क्रीनशॉट शेयर करते थे। इससे ग्रुप में जुड़े अन्य लोग इनके झांसे में आकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में अपनी धनराशि निवेश कर देते थे। लोगों की ओर से निवेश की गई धनराशि में मुनाफा दिखाने के लिए आरोपी एक फर्जी एप का प्रयोग करते थे। उसके डैशबोर्ड पर लोगों की ओर से इंवेस्ट की गई धनराशि को भारी लाभ के साथ दिखाया जाता था। इससे लोगों को अधिक मुनाफा होने का भरोसा हो जाता था। मलकीत सिंह धोखाधड़ी से प्राप्त की गई धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में प्राप्त कर अन्य खातों में ट्रांसफर कर देता था। इससे वह पुलिस से बच जाता था। ठगों के तार बाहरी राज्यों से भी जुड़े हैं।

पांच महीने में बना करोड़ों का मालिक, बाहरी राज्यों में की ठगी

शुरुआती पूछताछ में मलकीत ने बताया कि जिन बैंक खातों का प्रयोग किया गया है। उसमें महज चार-पांच महीने में ही करोड़ों रुपये का लेनदेन हो गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी की ओर से प्रयोग किए गए बैंक खातों के मामले में देश के कई राज्यों में विभिन्न साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज हैं। इसकी जानकारी के लिए पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।



एसएसपी की अपील, प्रलोभन से बचें

एसएसपी अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अनजान अवसरों के प्रलोभन में न आएं। फर्जी निवेश ऑफर यूट्यूब पर सब्सक्राइब, टेलीग्राम आधारित निवेश वेबसाइट ऑफर में निवेश न करें। सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती न करें, अनजान कॉल आने पर लालच में न आए। कॉलर की सत्यता की जांच करें। किसी भी एपीके, आरटीओ चालान और पीएम किसान निधि फाइलों को बिना सोचे समझे डाउनलोड न करें। ठगी होने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed