फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A dumper ran over a couple... wife died, husband injured.

Udham Singh Nagar News: डंपर ने दंपती को रौंदा... पत्नी की मौत, पति घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A dumper ran over a couple... wife died, husband injured.
किच्छा में एसडीएम कार्यालय पर ओवरलोड वाहनों के ​खिलाफ धरना देते कांग्रेसी। संवाद
किच्छा। हाईवे पर आदित्य चौक के निकट तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक स्टार्ट डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। दुर्घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में नागरिक और और कांग्रेस कार्यकर्ता घटनास्थल पर एकत्र हो गए। यहां से बड़ी संख्या विधायक प्रतिनिधि और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरना देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दिनेश वैद्य निवासी जोशी कॉलोनी न्यूरिया पीलीभीत अपनी पत्नी कविता 36 के साथ बीते रविवार को अपने साढ़ू के पुत्र के विवाह में शामिल होने के लिए दिनेशपुर के ग्राम मोहनपुर आया था। मंगलवार को दिनेश बाइक पर अपनी पत्नी कविता के साथ अपने घर न्यूरिया वापस लौट रहा था। हाईवे पर इंट्राॅर्क फैक्टरी के सामने तेज गति से आ रहे डंपर ने दिनेश की बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक और दिनेश की पत्नी कविता घिसटते हुए काफी दूर तक चली गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने कविता को डंपर से निकालकर दिनेश के साथ सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने कविता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिनेश का सीएचसी में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



इसेंट
नमकीन की दुकान है दिनेश
हादसे की सूचना मिलते ही दिनेश के परिजन पीलीभीत से व ससुरालीजन दिनेशपुर से सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दिनेश जोशी कालोनी न्यूरिया पीलीभीत में नमकीन की दुकान चलाता है। बताया कि दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंसेट
कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
किच्छा। दुर्घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में नागरिक और और कांग्रेस कार्यकर्ता घटनास्थल पर एकत्र हो गए। बाद में बड़ी संख्या में लोग विधायक प्रतिनिधि और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान गौरव बेहड़ ने कहा कि पुलिस का ओवरलोड वाहनों पर कोई अंकुश नही रहा। कहा कि यमराज बने डंपर ऊधमसिंह नगर में प्रतिदिन दुर्घटना कर लोगों की जान ले रहे हैं। इसके बावजूद इन पर कार्रवाई नही की जा रही। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि नगर में चारों तरफ अराजकता है। आंबेडकर चौक, डीडी चौक, आदित्य चौक पर लोग बेलगाम होकर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करते हैं। पुलिस इन पर कार्रवाई नही करती। व्यापारी नेता गुलशन सिंधी ने कहा कि अगर पुलिस विभाग कार्रवाई नही करता है तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। सूचना पर एसडीएम गौरव पांडे धरना स्थल पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया। यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीवन जोशी, मोंटी प्रधान, बंटी पपनेजा, दलीप बिष्ट,ओम प्रकाश दुआ, रंजीत कुमार, हरभजन सिंह, एनयू खान आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed