फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A cheque of Rs 5 lakh was given to the kin of the deceased

Udham Singh Nagar News: मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक दिया

Sat, 12 Jul 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A cheque of Rs 5 lakh was given to the kin of the deceased
काशीपुर। फैक्टरी में हुए हादसे में मृतक के परिवार को फैक्टरी प्रबंधन की ओर से मुआवजा राशि का चेक दिया गया। सूर्या रोशनी लिमिटेड की ओर से महापौर दीपक बाली ने नगर निगम कार्यालय में मृतक के पिता हरिपाल सिंह को चेक सौंपा।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड फैक्टरी में बृहस्पतिवार को हाइड्रोजन सिलिंडर फटने से हादसा हो गया था। इसमें सीतापुर (यूपी) निवासी श्यामू यादव की मौत हो गई थी। सूर्या रोशनी लिमिटेड के एचआर हेड संजीव कुमार ने पांच लाख रुपये मुआवजा राशि का चेक नगर निगम में महापौर दीपक बाली से मृतक के पिता हरिसिंह को सौंपा। इसके अलावा भी मृतक के आश्रितों को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मृतक की पत्नी को प्रतिमाह करीब 20 हजार रुपये पेंशन भी दी जाएगी। महापौर ने दिवंगत को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के बाद एंबुलेंस से शव समेत मृतक के परिजनों को सीतापुर भेज दिया। उधर, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने शुक्रवार को फैक्टरी हादसे के घायलों का अस्पताल पहुंचकर हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed