{"_id":"5704a25d4f1c1b0042c810ce","slug":"a-celebration-of-the-birth-anniversary-of-lord-jhulelal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई भगवान झूलेलाल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई भगवान झूलेलाल की जयंती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
झूलेलाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधियों के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मंगलवार को दिन भर आवास विकास कालोनी में स्थित झूलेलाल पार्क में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयंती के समापन का कार्यक्रम 8 अप्रैल को आसदारामनगर गिद्वपुरी में भंडारे के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
झूलेलाल जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजेश शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन और अजय पाल यादव ने भगवान झूलेलाल की मूर्ति के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यहां पर हवन पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिद्वपुरी गांव से आई महिला सत्संग मंडली ने भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन
दोपहर कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने किया। बेहड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू ने कहा कि समाज के अन्य वर्गों को सिंधी समाज से सीख लेनी चाहिये। बाद में आगरा से आई भजन मंडली ने धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
विज्ञापन
धार्मिक गीतों पर मंडली के कलाकारों ने कार्यक्रम में आई संगत को नाचने पर मजबूर कर दिया। आयोजकों ने बताया कि 8 अप्रैल को गिद्वपुरी में आयोजित भंडारे के बाद जयंती का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन महेंद्र चावला, पूर्व चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, मेजर सिंह, संदीप अरोरा, जीवन चंद पंत, सतनाम सिंह, गौरव अरोरा आदि थे।