फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A canter full of flour overturned in the old grain market, driver seriously injured.

Udham Singh Nagar News: खटीमा में संदिग्ध पेय पीने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 07 Feb 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A canter full of flour overturned in the old grain market, driver seriously injured.
खटीमा। कंजाबाग मार्ग के पास बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध पेय पदार्थ पीने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से शराब के दो र्क्वाटर, एक हाफ और एक दुर्गंध युक्त खाली बोतल बरामद की है। प्रथम दृष्टया शराब में जहरीला रसायन मिलने से दोनों की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम इसकी गहराई से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। देहरादून से पहुंची टीम ने शराब के सैंपल भी लिए और आबकारी विभाग की टीम ने शराब की दुकान को सील कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कंजाबाग निवासी ढिल्लू राणा (52), भगचुरी निवासी मलकीत राणा (55) और सत्रहमील निवासी अधिवक्ता प्रवेश मौर्या किसी विवाह समारोह से लौटे थे। कंजाबाग रोड के पास मैरिज हॉल के कार्यालय के बाहर गाड़ी में बैठे थे। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कंजाबाग तिराहे के पास से अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाला एक युवक ने उन्हें उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने ढिल्लू राणा को मृत घोषित कर दिया जबकि मलकीत और प्रवेश मौर्या को बरेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मलकीत ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मौके दो र्क्वाटर, एक हाफ और एक दुर्गंध युक्त खाली बोतल बरामद की है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब में पानी की जगह धोखे से कोई जहरीला रासायनिक तरल मिलने से उनकी मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
आबकारी विभाग ने कंजाबाग तिराहा स्थित शराब की दुकान सील कर दी है। देहरादून से पहुंचे संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेंद्र सिंह चौहान, उप आबकारी आयुक्त राजीव चौहान और डिप्टी कमिश्नर विवेक सोनकिया ने उक्त दुकान से शराब के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

कोट-
घटनास्थल पर प्लास्टिक की एक खाली बोतल मिली है जिसमें से केमिकल की गंध आ रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गलती से बोतल का केमिकल शराब में मिल गया था। आबकारी विभाग ने कंजाबाग तिराहा स्थित शराब की दुकान को सील करने के साथ सैंपल भी लिए हैं। - तुषार सैनी, एसडीएम, टो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed