{"_id":"118-95075","slug":"Udham-singh-nagar-95075-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी, उत्तराखंड के पुलिस अफसरों ने मिलाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी, उत्तराखंड के पुलिस अफसरों ने मिलाया हाथ
Udham singh nagar
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस और यूपी के तीन सीमावर्ती जिलों की पुलिस ने आपराधिक घटनाएं रोकने, अपराधियों की गतिविधियों की एक-दूसरे को सूचनाएं देने का निर्णय लिया है।
आईजीएल विश्राम गृह में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों में अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने, एक राज्य में क्राइम कर दूसरे राज्य में भागने वाले बदमाशों को पकड़ने, आपराधिक गिरोहों के सदस्यों की सूची का आदान-प्रदान करने, अपराधियों को पकड़ने में एक-दूसरे की मदद करने पर सहमति बनी। लगातार सहयोग का रवैया बनाए रखने का भी सुझाव मिला। बैठक में एसएसपी ऊधमसिंह नगर नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी (मुरादाबाद) लव कुमार, एएसपी (काशीपुर) देवेंद्र पिंचा, एएसपी टीडी वैला (रुद्रपुर), सीओ काशीपुर, अफजलगढ़, ठाकुरद्वारा, बाजपुर, स्वार, सीमा से सटे सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।