{"_id":"118-90220","slug":"Udham-singh-nagar-90220-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात छात्राओं ने जीता स्टूडेंट ऑफ ईयर का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात छात्राओं ने जीता स्टूडेंट ऑफ ईयर का पुरस्कार
Udham singh nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। भारतीय जीवन बीमा निगम ने मेधावी छात्राओं को स्टूडेंट ऑफ ईयर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बालिकाओं ने डांडिया नृत्य समेत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। मुख्य अतिथि एलआईसी के शाखा प्रबंधक पीसी पांडे और उपखंड शिक्षाधिकारी केएस राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा सामाजिक कार्य योजना में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं में से 7 सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाली छात्राओं को स्टूडेंट ऑफ ईयर की शील्ड दी गई। शाखा प्रबंधक पीसी पांडे ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयी योजना सराहनीय है। उपखंड शिक्षाधिकारी राणा ने कहा कि मेधावियों को सम्मानित करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। इस मौके पर एचआर कोहली, पीसी आर्य, वार्डन ललिता कोहली, अनुदेशिका हेमलता राणा, प्रिया सिंह, सय्यद आलेरज़ा रिजवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन