{"_id":"118-90213","slug":"Udham-singh-nagar-90213-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसकर युवक से मारपीट
Udham singh nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गोल मार्केट स्थित बैट्री की दुकान में बैठे युवक से मारपीट कर दी गई। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। बेस बैट्री लिमिटेड सर्विस इंजीनियर में काम करने वाले मनोज कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि वह गोल मार्केट स्थित एक बैट्री की दुकान में बैठा हुआ था। इसी बीच मलिक कालोनी निवासी एक युवक दुकान में पहुंचा और उससे गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी। इससे आसपास बैठे लोगों में अफरातफरी मच गई। यह देख दुकान में बैठे कुछ अन्य लोगाें ने बीच बचाव किया। आरोप है कि मारपीट का आरोपी जाते समय देख लेने की धमकी देता फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन