{"_id":"118-90124","slug":"Udham-singh-nagar-90124-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर में पेंट की दुकान में धधकी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर में पेंट की दुकान में धधकी आग
Udham singh nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। पेंट की दुकान में धधकी आग से लाखों का पेंट, कलर मशीनें, प्रिंटर, कंप्यूटर, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। राजस्व कर्मियों ने क्षति का आंकलन किया।
शुक्रवार तड़के नगर की प्रमुख दुकान चेरी पेंट्स में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस, दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग से दुकान और उसके पीछे बने गोदाम तक रखे लाखों के पेंट के अलावा तीन कलर मशीनें, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि जलकर राख हो गए। प्रतिष्ठान स्वामी राजीव गगनेजा ने 35 लाख से अधिक की क्षति बताई है। विधायक अरविंद पांडेय ने प्रतिष्ठान स्वामी गगनेजा को सांत्वना देते हुए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं कांग्रेस नेता मिक्की कपूर, बसपा नेता जरनैल सिंह काली, कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह, भाजपा नेता रविंद्र बजाज आदि ने प्रतिष्ठान स्वामी को सांत्वना दी। लेखपाल कुशाल सिंह, मुकेश रावत आदि ने मौका मुआयना कर क्षति का जायजा लिया।
--------
सीजन की खुशी गम में बदली
गदरपुर। दीपावली के मौके पर विशेषकर रंग-रोगन, पेंट आदि का विशेष सीजन होता है। ऐसे मौके पर अचानक लगी आग से प्रतिष्ठान स्वामी, परिजनों की खुशी गम में बदल गई।
विज्ञापन
-----
चेयरपर्सन ने दमकल की मांग की
गदरपुर। चेयरपर्सन अंजू भुड्डी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर फायर ब्रिगेड की मांग की। कहा कि फायर स्टेशन निर्माण को भूमि आवंटन के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हुआ। जिससे आये दिन अग्निकांड के हादसों से लोगों, प्रतिष्ठान स्वामियों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने थाना परिसर में 24 घंटे दमकल वाहन की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।