{"_id":"118-90047","slug":"Udham-singh-nagar-90047-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंतवाला की ग्राम प्रधान को मिला स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंतवाला की ग्राम प्रधान को मिला स्टे
Udham singh nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम बैंतवाला की प्रधान संदीप कौर पत्नी मेहर सिंह का जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार जसपुर द्वारा खुशमिदा पत्नी तासीन और सुनीता देवी पत्नी रामप्रसाद द्वारा उपलब्ध फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर बीती 4 अक्तूबर को खारिज कर दिया था। जिस पर उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा स्थगन आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही खुशमिदा पत्नी तासीन व सुनीता देवी पत्नी रामप्रसाद द्वारा चुनाव निरस्त करने को पेश की गयी याचिका भी उच्च न्यायालय ने बीती 22 जुलाई को खारिज कर दी गई थी। ग्राम बैंतवाला की प्रधान संदीप कौर ने बताया कि इसके संदर्भ में दोनों शिकायतकर्ताओं के द्वारा उप जिलाधिकारी के यहां झूठे शपथ पत्र दिए गए हैं। जिसके विरुद्ध दोनों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन