फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बच्चों के विवाद में मारपीट, एक को चाकू मारा

बच्चों के विवाद में मारपीट, एक को चाकू मारा

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पहाड़गंज में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। बाद में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पहाड़गंज में बुधवार की रात कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी बीच किसी बात पर बच्चों में विवाद हो गया। इसका पता चलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बच्चाें को समझाने के बजाए एक दूसरे से गालीगलौज करने लगे। बात बढ़ी तो दोनों ही पक्षों के और लोग भी हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनाें ही पक्षाें के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट के दौरान एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के अनस नाम के युवक पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। इस पर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने लोगों की मदद से घायल अनस को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed