फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demands of ASHA workers: Minimum pay scale and state employee status.

आशाओं की मांग : न्यूतनम वेतनमान और राज्य कर्मचारी का दर्जा

Wed, 23 Sep 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 23 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Demands of ASHA workers: Minimum pay scale and state employee status.
काशीपुर। आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम मानदेय आदि मांगों के लिए एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित को सौंपा। इसमें न्यूनतम वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने, सभी अस्पतालों में आशा घर का निर्माण कराने ,आशाओं की छंटनी बंद करने समेत 10 सूत्री मांगों का निस्तारण करने की मांग की है। शाखा अध्यक्ष सुधा शर्मा और पूर्व अध्यक्ष स्नेहलता चौहान ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। वहां सोनिया, ओमवती, सरस्वती पांडे, चित्रा शर्मा, राजबाला, मंजू कश्यप, गीता आदि थीं। संवाद
विज्ञापन

जसपुर में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
जसपुर। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष बबीता कश्यप ने कहा कि आशाओं को स्वास्थ्य विभाग के अलावा कई अन्य कार्य भी सौंपे जाते हैं, लेकिन उन्हें उचित मानदेय नहीं मिलता। 2021 में मुख्यमंत्री की ओर से आशाओं को 11,500 रुपये मासिक मानदेय देने का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। वहां सतपाल, विमला चौधरी, सुषमा, रेखा चौहान, राधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सितारगंज में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सितारगंज। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को उप जिला अस्पताल में साप्ताहिक हड़ताल के तहत प्रदर्शन किया। यूनियन की जिला उपसचिव अनिता अन्ना ने कहा कि आशाओं को न्यूनतम वेतन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। ब्लॉक महामंत्री शर्मिन सिद्दीकी ने कहा कि 2021 में मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने का वादा किया था। अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है। धरने में भावना बिष्ट, यशोदा देवी, मोहनी, इंद्रावती, हेमंती नेगी, खुशनुमा, पूनम शर्मा, अनीता बोरा, ममता शर्मा, संगीता, अंगूरी देवी, सफीना आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने से मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी
गदरपुर। आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी गदरपुर परिसर में धरना देकर पांच महीने के मानदेय का भुगतान और अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष काजल मिस्त्री के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता सीएचसी परिसर में एकत्र हुईं। जिलाध्यक्ष ममता पानू ने प्रदेश सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं को परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत हो रही है। वहां लक्ष्मी रावत, सरिता कश्यप, अंजु नेगी, लक्ष्मी देवी, कंचन देवी और नीलम रानी आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed