फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पिथौरागढ़ का सेमीफाइनल में प्रवेश

पिथौरागढ़ का सेमीफाइनल में प्रवेश

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विवि अंतरमहाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने रामनगर को संघर्षपूर्ण मैच में पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में चौथे दिन पहला मैच राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ और रामनगर के बीच खेला गया। पिथौरागढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खोकर 87 रन बनाए। जवाब में रामनगर की टीम सात विकेट खोकर निर्धारित ओवर में 85 रन ही बना पाई। पिथौरागढ़ ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में टनकपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए काशीपुर महाविद्यालय की टीम ने एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। तीसरे मैच में रानीखेत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 57 रन बनाए। बागेश्वर की टीम ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। नूर आलम, राहुल पवार, राजेंद्र कुमार, सुधांशु उपाध्याय ने अंपायर रहे। इस मौके पर डा. एमसी पांडे, डा. एमएस मनोला, डा. सीएस यादव डा. वाईके सिंह, डा. डीके चौधरी, गौरव जोशी, लोकेश पांडे, भाष्कर गुप्ता, सत्येंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed