{"_id":"118-89080","slug":"Udham-singh-nagar-89080-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जेहाद की सूचना पर छावनी बनी तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जेहाद की सूचना पर छावनी बनी तहसील
Udham singh nagar
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। दो संप्रदायों के युवक-युवती मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में विवाह की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र देने आने वाले थे। लव जेहाद की सूचना पर तहसील परिसर पुलिस छावनी बनी रही। इस दौरान युवक युवती काले शीशे वाली कार में आए लेकिन तहसील में पुलिस, गुप्तचर एजेंसियों का पहरा और हिंदूवादी संगठन के लोगों की मौजूदगी भांप कर खिसक लिए। सितारगंज के दो अलग-अलग संप्रदायों के युवक-युवती मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में विवाह की अनुमति के लिए वकील के माध्यम से मंगलवार को प्रार्थना पत्र देने आ रहे थे। इसकी भनक हिंदूवादी संगठनों को लग गई। प्रेमी युगल को पकड़ने के लिए बजरंग दल कार्यकर्ता तहसील परिसर में जमा हो गए। यह देख पुलिस और गुप्तचर एजेंसियां (एलआईयू) भी सक्रिय हो गईं। बाजार, चकरपुर, झनकईया चौकी इंचार्ज सहित कोतवाली के दो दरोगा और पुलिस के जवान तहसील में पहरा देते रहे। बताया गया कि युवक युवती काले शीशे वाली सफे द कार में तहसील के अंदर आए लेकिन भारी संख्या में पुलिस और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को देख मौके से खिसक लिए। उधर, झनकईया चौकी इंचार्ज दिनेश फर्त्याल का कहना था कि तहसील में पुलिस मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते तैनात थी। उन्होंने लव जेहाद के किसी भी मामले से इंकार किया है।
विज्ञापन