{"_id":"118-82877","slug":"Udham-singh-nagar-82877-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फोटो टैग करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर फोटो टैग करने वाला गिरफ्तार
Udham singh nagar
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। फेसबुक पर सहारनपुर दंगे से संबंधित फोटो टैग कर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने रविवार को समुदाय विशेष विरोधी फोटो फेसबुक पर फर्जी आईडी से टैग की थी।
पुलिस को साैंपी तहरीर में गौटिया वार्ड संख्या तीन निवासी इकबाल अहमद ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे वह ग्राम प्रधान मोहम्मद अहमद सहित कई लोग बैठे थे। उसी समय शादाब ने वहां आकर फेसबुक पर धार्मिक उन्माद फै लाने वाला फोटो दिखाया, जो कि सिद्धार्थ मान्या के नाम से टैग किया गया था। इकबाल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। खोजबीन करने पर पता चला कि फोटो टैग करने वाला भूड़ निवासी ललित खोलिया है। पुलिस ने इकबाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इधर पुलिस ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे सितारगंज रोड स्थित लोहियापुल के पास ललित खोलिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल राजनलाल आर्या ने बताया कि सहारनपुर दंगे से संबंधित फोटो टैग की गई थी और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की गई थी। इसलिए कार्रवाई हुई है।