{"_id":"118-82876","slug":"Udham-singh-nagar-82876-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोक रेट में मिलेंगे आलू और प्याज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोक रेट में मिलेंगे आलू और प्याज
Udham singh nagar
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। आलू, प्याज और फल-सब्जी में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के चलते राज्य सरकार और उत्तराखंड विपणन बोर्ड के निर्देशों पर समिति के स्टाल लगाए जाएंगे। इस संबंध में मंडी सभापति की अध्यक्षता में सभी व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। इसमें सचिव पीएन पांडेय ने उपभोक्ताओं को आलू, प्याज थोक मूल्य पर उपलब्ध कराने को कहा। इस पर व्यापारियों ने अपनी सहमति जताई। बैठक में मैसर्स सुहेल अहमद, मै. टेक चंद्र सुरेश कुमार, मै. मोहम्मद शाहिद, मै. मोहम्मद आदिल मोहम्मद नाजिम, मै. राजेश कुमार, मै. अश्वनी कुमार, मै. मदन लाल खेमचंद्र आदि फर्म स्वामी मौजूद थे। इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा और सब्जी/फल मंडी के प्रवेश द्वार पर उपभोक्ताओं को थोक दर पर स्टाल लगाने की तिथि तय की जाएगी। इस मौके पर सब्जी/फल मंडी प्रभारी प्रेमराम आर्या, मंडी निरीक्षक राधेश्याम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन