{"_id":"118-77823","slug":"Udham-singh-nagar-77823-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में पकड़ी शराब, चालक परिचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में पकड़ी शराब, चालक परिचालक गिरफ्तार
Udham singh nagar
Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज की एक बस में शराब की तस्करी करने का मामला सामने आया है। अलवर (राजस्थान) पुलिस ने यूके रोडवेज की काशीपुर डिपो की एक बस से हरियाणा शराब की 11 पेटियां बरामद की। बस के दोनों चालकों में से एक चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया गया। जबकि रोडवेज अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात दोनों चालकों को निलंबित कर दिया। परिचालक प्राइवेट एजेंसी का है उसके खिलाफ एजेंसी कार्रवाई करेगी। उधर बस को छुड़ाने एक अधिकारी अलवर रवाना हो गए हैं।
उत्तराखंड रोडवेज की काशीपुर डिपो की एक बस संख्या यूके 07-पीए/1496 काशीपुर से रामनगर होकर जयपुर (राजस्थान) गई थी। बस में चालक सुरजीत सिंह व दलजीत सिंह तथा परिचालक नवनीत कांबोज थे। 13 मई को राजस्थान व हरियाणा की सीमा के निकट थाना शाहजहांपुर (अलवर) राजस्थान की पुलिस ने चेकिंग में बस से 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब हरियाणा मार्का बताई जाती है। बताया जाता है कि बस सुरजीत सिंह चला रहा था। पुलिस ने सुरजीत सिंह और परिचालक नवनीत कांबोज को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया। शाहजहांपुर पुलिस की सूचना पर काशीपुर रोडवेज डिपो में हड़कंप मच गया।
रोडवेज अधिकारियों ने दोनों चालकों को निलंबित कर दिया। काशीपुर डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी नवीन चंद्र आर्या बस को छुड़ाने के लिए अलवर रवाना हो गए हैं। उधर अवकाश पर गए आरएम देशराज अंबेडकर ने घटना की पुष्टि कर बताया कि दोनों चालकों को निलंबित कर दिया गया है।