{"_id":"118-77822","slug":"Udham-singh-nagar-77822-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभार रैली का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभार रैली का भव्य स्वागत
Udham singh nagar
Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। देश में भाजपा को पूर्ण बहुमत और लोकसभा प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी की रिकार्ड जीत के लिए विधायक खटीमा पुष्कर सिंह धामी और नानकमता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने झनकट से मतदाता आभार रैली निकाली और मतदाताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। रैली लोहियाहेड रोड स्थित रंगोली मंडप में एक जनसभा के रूप में परिवर्तित हुई। सभा को संबोधित करते हुए विधायक धामी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस व एनडीए सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई से त्रस्त थी। इससे निजात पाने के लिए देश की महान जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए मोदी को अपना पूर्ण बहुमत देकर कांग्रेस का सफाया कर दिया।
नानकमता विधायक डा. राणा ने कहा कि जिस प्रकार से जनता ने मोदी पर अपना भरोसा जताते हुए देश की बागडोर सौंपी है उसी तरह केंद्र की भाजपा सरकार पार्टी के एजेंडे पर अमल कर देश की महान जनता के विश्वास पर खरा उतरने में सफल होगी। आभार रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नंदन सिंह खड़ायत, गोपाल बोरा, हिमांश्ुा बिष्ट, नवीन बोरा, हरीश जोशी, जगदीश पांडे, सतीश गोयल, वरूणअग्रवाल, संतोष अग्रवल, भुवन जोशी, कैलाश पांडे, त्रिलोक गैड़ा, महेंद्र दिगारी, लीलावती राणा, लक्ष्मी देवी, जानकी देवी, धाना भंडारी, मोहन महर, बबलू भंडारी, महेंद्र खोलिया, मुकेश रोहेला, हनुमान ज्याला, बहादुर रावत, गोपीराम बंसल आदि थे।