{"_id":"118-73574","slug":"Udham-singh-nagar-73574-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में चौकीदार लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में चौकीदार लाश मिली
Udham singh nagar
Updated Thu, 06 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक निर्माणाधीन मकान के एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चोरों द्वारा हत्या की आशंका जताई है।
बुधवार सुबह कुंडा थाना क्षेत्र में कुंडा चौराहा से तकरीबन सौ मीटर दूर निर्माणाधीन दुकानों के निर्माण सामग्री की रखवाली को जयपाल सिंह पहुंचा। जहां उसने रात की ड्यूटी में तैनात चौकीदार ग्राम लालपुर निवासी जगदीश (28) पुत्र हरनारायण को मृत पाया। हरनारायण का शव चारपाई से नीचे जमीन पर पड़ा था। जयपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई जगत सिंह ने बताया कि मृतक मामूली रुप से फालिस का शिकार था। जगत सिंह ने बताया कि यहां काशीपुर निवासी अनिल मित्तल की दुकानें बन रही हैं। वहां पर सीमेंट, सरिया, बिजली की मोटरें और अन्य सामान रखा रहता है। जगत सिंंह ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताकर कहा कि रात को चोर आए होंगे। उसके भाई ने विरोध किया होगा। तभी उसकी हत्या की गई। हत्या गला घोटकर की गई है। गले और हाथ पर रगड़ के निशान थे। आधा शरीर पानी में भीगा था। जबकि कमरे में कहीं भी पानी नहीं था। खबर पाते ही ग्राम लालपुर के लोग बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
एसओ कुंडा रमेश मखोलिया ने कहा कि प्राथमिक सूचना में चौकीदार को मृत पाए जाने की सूचना मिली थी। थाने में प्रथम सूचना दिन के चौकीदार जयपाल सिंह ने दी। उसने पुलिस को क्या लिखकर दिया यह जानकारी में नहीं है।