{"_id":"118-66719","slug":"Udham-singh-nagar-66719-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"1273 में से 298 को ही मिला बेरोजगारी भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1273 में से 298 को ही मिला बेरोजगारी भत्ता
Udham singh nagar
Updated Wed, 20 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। प्रदेश सरकार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर वाहवाही लूट रही है। लेकिन नगर सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता देने के लिए बजट ही नहीं है। नगर सेवायोजन कार्यालय काशीपुर के अनुसार विभाग में 22222 बेरोजगार पंजीकृत हैं। जिसमें से 5579 अनुसूचित जाति, 21 जनजाति, 7060 पिछड़ी जाति, 211 विकलांग तथा 7135 महिलाएं हैं। पात्रता की शर्ते पूरी करने वाले 1273 बेरोजगारों ने भत्ते के लिए आवेदन किया था। लेकिन इनमें से 22 जुलाई 2013 तक आवेदन कर चुके 298 बेरोजगारों को ही भत्ते का लाभ मिल पाया। नगर सेवायोजन अधिकारी टीएस सौंठियाल ने बताया कि 22 जुलाई तक पंजीकृत पात्र आवेदकों को भत्ते का भुगतान बैंक के माध्यम से कर दिया गया है। निदेशालय से डेढ़ करोड़ रुपए के बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही भत्ते की धनराशि बैंक खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन