{"_id":"118-59132","slug":"Udham-singh-nagar-59132-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवक को बदमाशों ने मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े युवक को बदमाशों ने मारी गोली
Udham singh nagar
Updated Tue, 16 Jul 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। बदमाशों ने भरे बाजार एक युवक को घेर गोली मारकर घायल कर दिया। युवक ने भाग कर पुलिस चौकी पहुंचकर जान बचाई। बदमाशों ने बाइक से चौकी तक घायल युवक का पीछा किया।
सोमवार को मुहल्ला महेशपुरा निवासी मोहम्मद फरीद (25) पुत्र कलुआ पल्लेदारी की मजदूरी करने मुहल्ला घासमंडी गया था। दोपहर करीब तीन बजे पांच तमंचाधारी युवकों ने उसे घेरकर गोली मारी। गोली उसके हाथ को चीरते हुए निकल गई। घायल मोहम्मद फरीद गिरता-पड़ता गलियों से होकर कटोराताल पुलिस चौकी के लिए भागा। वह रास्ते से रिक्शे में बैठा तभी उसने देखा हमलावरों में से दो बाइक से रिक्शा का पीछा कर रहे हैं। तब वह रिक्शा से उतर कर गली में भाग गया और कटोराताल पुलिस चौकी के अंदर चला गया।
उसने बाहर देखा तो पीछा कर रहे युवक चौकी के बाहर खडे़ थे। तब उसने पुलिस कर्मियों को बताया। पुलिस को देखकर बदमाश भाग गए। इधर सरेआम युवक को गोली मारने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।