{"_id":"118-59087","slug":"Udham-singh-nagar-59087-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की चपेट में आकर किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की चपेट में आकर किसान घायल
Udham singh nagar
Updated Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। डग्गामार जीप की चपेट में आकर पुलभट्टा क्षेत्र में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। रिछौला फार्म निवासी जोगेंद्र सिंह रविवार को अपने पुत्र रंजीत सिंह के साथ बाइक पर पुलभट्टा में कुछ सामान लेने आए हुए थे। इसी बीच बहेड़ी की ओर से आ रही एक जीप ने जोगेंद्र को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। यह देख रंजीत ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से जोगेंद्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। घायल किसान पुलभट्टे के निकट रिछौली फार्म का रहने वाला है। दुर्घटना के बाद बड़ी तादाद में घायल के रिश्तेदार घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इस दौरान उनका कहना था कि लंबे अर्से से बहेड़ी किच्छा के बीच डग्गामार जीप चल रही हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन