{"_id":"118-53421","slug":"Udham-singh-nagar-53421-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि पर उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि पर उबाल
Udham singh nagar
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। फीस वृद्धि पर अभिभावक भड़क उठे उन्होंने गुरुनानक पब्लिक स्कूल में हंगामा काटा और प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रधानाचार्य के आश्वासन पर अभिभावक शांत हुए। आदर्श कालोनी स्थित श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल के गेट पर अभिभावकों ने धरना दिया। इसी बीच किसी ने विद्यालय में घंटी बजा दी और छात्र कक्षाओं से बाहर आ गए। हंगामा बढ़ता देख प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट का स्कूल होने के बावजूद प्रबंधन मनमानी पर उतर आया है। अभिभावकों को बिना विश्वास में लिए फीस में बेतहाशा वृद्धि की गई है लेकिन बच्चों को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। प्रधानाचार्य संदीप नैथानी ने अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे फीस वृद्धि वापस लेने की मांग पर अड़ गए। प्रधानाचार्य के फीस वृद्धि वापस लेने पर विचार करने के आश्वासन पर अभिभावक शांत हुए। प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से ही फीस में वृद्धि की गई है। अब भी अन्य स्कूलों से फीस कम है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, इंद्रजीत सिंह, ममता नारंग, राकेश कोली, हरीश चौधरी, सुमित छाबड़ा, काजल अरोरा, गौरव ,खुराना, कमला जोशी, उत्पल दीक्षित, राजेश ग्रोवर, शिखा, पूजा, उर्मिला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन