{"_id":"118-51180","slug":"Udham-singh-nagar-51180-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि से हटेगा अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि से हटेगा अतिक्रमण
Udham singh nagar
Updated Fri, 01 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। करोड़ों रुपये की बेशकीमती वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू हो गई है। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार और सीओ राजन सिंह ने वन भूमि पर अतिक्रमण का मुआयना किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही वन भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस भी मंगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सिडकुल के पास स्थित उकरौली गांव में रन्साली वन क्षेत्र के कम्पार्टमेंट नंबर एक में करीब 25 एकड़ भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। अवैध कब्जेदारों ने वन भूमि पर पक्के निर्माण और झोपड़ियां बना रखी है। बीती 25 जनवरी को एसडीएम मनीष कुमार ने वन विभाग के अफसरों के साथ भूमि का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया था और अवैध कब्जेदारों को स्वत: ही अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत दी थी। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी अवैध कब्जेदारों ने वन की भूमि खाली नहीं की।
बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी कुमार व सीओ सिंह ने वन भूमि पर अतिक्रमण का मुआयना किया। एसडीएम ने बताया कि वन भूमि अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराने के लिए शीघ्र ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाएंगे। कहा कि वन भूमि पर किसी भी सूरत में अवैध कब्जा नहीं होने देंगे।