{"_id":"118-51179","slug":"Udham-singh-nagar-51179-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर, रुद्रपुर नगर निगम में प्रशासक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर, रुद्रपुर नगर निगम में प्रशासक तैनात
Udham singh nagar
Updated Fri, 01 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अधिसूचना जारी होने के बाद जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत ने देर सायं काशीपुर और रुद्रपुर नगरनिगम के प्रशासक का चार्ज संभाल लिया। इसी के साथ ही इन नगरपालिकाओं के अंतिम चेयरमैन के लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम भी आज से बंद हो जाएंगे। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर और काशीपुर को नगर निगम बनाए जाने की घोषणा 26 जनवरी को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने राजधानी देहरादून में की थी। मगर इसकी अधिसूचना जारी नहीं होने की वजह से रुद्रपुर और काशीपुर नगरपालिका के चेयरपर्सन योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे थे। बृहस्पतिवार को शासन ने रुड़की के साथ ही रुद्रपुर व काशीपुर नगरपालिका को नगर निगम बनाए जाने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। जिसमें जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किए जाने की बात कही गई है। देर सांय शासनादेश जिलाधिकारी दफ्तर में भी पहुंच गया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत ने बताया कि शासनादेश के अनुरूप देर सायं उन्होंने काशीपुर व रुद्रपुर नगर निगम के प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। बताया कि इन निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों को मिल रही सुविधाएं अधिसूचना जारी होने के साथ स्वत: ही समाप्त हो जाती हैं।
विज्ञापन