{"_id":"118-51174","slug":"Udham-singh-nagar-51174-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वलनशील पदार्थ में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वलनशील पदार्थ में लगी आग
Udham singh nagar
Updated Fri, 01 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर पट्टी/ बाजपुर। हाईवे कोसी पुल बैरियर के समीप ज्वलनशील पदार्थ भरे टैंकर को पीछे से ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें टैंकर के पिछले हिस्से का चैंबर फट गया। ज्वलनशील पदार्थ सड़क पर फैल गया। इसी दौरान किसी ने सड़क पर जली बीड़ी फेंक दी और इससे आग लग गई। आनन फानन में आग पर काबू पाया गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। एसडीएम, एएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। यूपी क्षेत्र के होने के बाद भी यूपी से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
बृहस्पतिवार को शाम को यूपी के लखीमपुर से ज्वलनशील पदार्थ लेकर आ रहा टैंकर आईजीएल काशीपुर जा रहा था। हाईवे गैस वाटलिंग प्लांट के पास कोसी पुल बैरियर पर टैंकर को पीछे से एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें टैंकर के पीछे के चैंबर का हिस्सा फट गया और करीब चार हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ हाईवे पर फैल गया। इस दौरान कुछ लोग गेलनों से इसको भरकर ले गये। इस दौरान के सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सेनी की प्लांट कर्मियों से झड़प हो गई। काशीपुर से फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया। घटना एसडीएम नंदन सिंह नगन्याल, एएसपी देवेंद्र पींचा सहित कई स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।