फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ज्वलनशील पदार्थ में लगी आग

ज्वलनशील पदार्थ में लगी आग

Fri, 01 Mar 2013 05:31 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Fri, 01 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी/ बाजपुर। हाईवे कोसी पुल बैरियर के समीप ज्वलनशील पदार्थ भरे टैंकर को पीछे से ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें टैंकर के पिछले हिस्से का चैंबर फट गया। ज्वलनशील पदार्थ सड़क पर फैल गया। इसी दौरान किसी ने सड़क पर जली बीड़ी फेंक दी और इससे आग लग गई। आनन फानन में आग पर काबू पाया गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। एसडीएम, एएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। यूपी क्षेत्र के होने के बाद भी यूपी से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम को यूपी के लखीमपुर से ज्वलनशील पदार्थ लेकर आ रहा टैंकर आईजीएल काशीपुर जा रहा था। हाईवे गैस वाटलिंग प्लांट के पास कोसी पुल बैरियर पर टैंकर को पीछे से एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें टैंकर के पीछे के चैंबर का हिस्सा फट गया और करीब चार हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ हाईवे पर फैल गया। इस दौरान कुछ लोग गेलनों से इसको भरकर ले गये। इस दौरान के सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सेनी की प्लांट कर्मियों से झड़प हो गई। काशीपुर से फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया। घटना एसडीएम नंदन सिंह नगन्याल, एएसपी देवेंद्र पींचा सहित कई स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed