{"_id":"118-44723","slug":"Udham-singh-nagar-44723-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसखेड़ा कलां में भी पथराव से गर्माया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसखेड़ा कलां में भी पथराव से गर्माया माहौल
Udham singh nagar
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। जमीनी विवाद में तीन हत्याओं को लेकर हुए बवाल के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। कई बार गलत फहमी में भगदड़ मची। लेकिन दोपहर बाद पत्थरावबाजी शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस-पीएसी ने लाठी चार्ज किया।
दरअसल बुधवार को ग्राम बांसखेड़ा कला में तीन शवों को विवादित भूमि में दफनाने की मांग कर रहे ग्रामीणों की प्रशासन से घंटों वार्ता होती रही। इसी बीच अचानक बांसखेड़ा कलां गांव में मजार के निकट एकत्र सैकड़ों लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। इसी दौरान महुआखेड़ा गंज मार्ग पर गणपति अपार्टमेंट के पास खड़े सैकड़ों लोग महाराणा प्रताप चौक की ओर आ धमके और उन्होंने चौराहे पर जाम लगा दिया। अचानक पहुंचे सैकड़ों लोगों के सामने उस वक्त मात्र कुछ ही पुलिस सिपाही व सीओ सितारगंज हरीश वर्मा मौजूद थे। कई बार लोगों की पुलिस से बहस हुई। इसी दौरान रिक्शे में लाउड स्पीकर से लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बाद में पुलिस ने रिक्शे को भीड़ से हटाकर भेज दिया। प्रदर्शन के दौरान कई बार गलत-फहमी लोगों को हुई और किसी भी छोटी आशंका पर लोग अचानक भागने लगे।
सीओ हरीश वर्मा, एसओजी इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रमोद शाह, कटोराताल चौकी इंचार्ज नरेश पाल, अरुण कुमार आदि ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। इसी बीच कई लोग कटोराताल तथा नई सब्जी मंडी में तोड़फोड़ होने की अफवाह फैलाते रहे। जिससे माहौल बार-बार गर्म होता रहा। वहीं दंगा नियंत्रण दल वाहन भी दिनभर शहर में सायरन बजाते हुए दौड़ता रहा। जिससे लोग में भारी दहशत थी।