{"_id":"118-44179","slug":"Udham-singh-nagar-44179-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा
Udham singh nagar
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने पति सहित छह: के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किये गये मुकदमे में ग्राम डोंगपुरी निवासी जाफ र अली की पुत्री सहाना ने कहा कि 9 जून 2011 को उसका निकाह युनूस निवासी माटखेड़ा मिलक रामपुर उत्तरप्रदेश के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराली एक लाख रुपये नगदी की मांग करने लगे। असमर्थता व्यक्त करने पर आये दिन सहाना के साथ मारपीट की जाने लगी। इतना ही नहीं मारपीट से उसका गर्भपात भी हो गया। परिजनों के समझाने के बावजूद पांच अक्टूबर को ससुरालियों द्वारा उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने पति युनूस, सास नसीम जहां , ससुर हासम अली , जेठ हसनैन , जेठानी मुख्तरी , नन्दोई जाकिर अली के खिलाफ दहेज अधिनियम तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन