{"_id":"118-44129","slug":"Udham-singh-nagar-44129-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस विधायक बैठेंगे धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस विधायक बैठेंगे धरने पर
Udham singh nagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जसपुर। बिना सीमांकन कराए कृषि भूमि पर कब्जा करा रहे तहसील प्रशासन के खिलाफ लगातार तीसरी बार जीते कांग्रेस विधायक तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
शनिवार को विधायक डा.शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि उत्तराखंड की सीमा में यूपी के लोग कृषि भूमि पर बैनामा कराकर तहसील प्रशासन की मिलीभगत से बिना सीमांकन कराए कब्जा करा रहे हैं। ग्राम गूलरगौजी निवासी सुरेश सिंह, लाखन सिंह की भूमि पर तहसील कर्मियों ने कब्जा कर दिया है, इनके खेत में खड़े पेड़ काट दिए गए। रातोंरात गन्ने की फसल उजाड़ दी गई। उन्होंने तहसीलदार से घटना की जांच कराई तो उन्होंने भी माना कि बिना सीमांकन के कब्जा कराया गया है। डा.सिंघल ने कहा जिनकी भूमि पर कब्जा किया गया है, वह अनुसूचित जाति के गरीब लोग हैं। उत्तराखंड के बाहर के लोग अपने को उत्तराखंड का निवासी के नाम से भूमि खरीद कर कब्जा कर रहे हैं। विधायक डा.सिंघल ने कहा इसकी सूचना उन्होंने जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री को दे दी है।
15 नवंबर तक भू-स्वामियों को कब्जा दिलाकर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो वह 16 नवंबर से धरने पर बैठेंगे। कानूनगो भागमल ने बताया वह तहसीलदार गोपीराम के आदेश पर लेखपाल के साथ भूमि की नापजोख के लिए गए थे। भूमि खरीददारों ने सिविल कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाया। उन्होंने भूमि नाप रोक दी।