{"_id":"118-42977","slug":"Udham-singh-nagar-42977-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर भूख हड़ताल पर बैठीं भोजन माताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर भूख हड़ताल पर बैठीं भोजन माताएं
Udham singh nagar
Updated Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। पुन: नियुक्ति की मांग को लेकर तीन भोजन माताओं ने फिर भूख हड़ताल आरंभ कर दी है। उन्होंने बीआरसी गेट पर धरना-प्रदर्शन भी किया। बृहस्पतिवार को बीआरसी गेट पर भूख हड़ताल पर बैठी भोजन माता कुंती देवी, रेशमवती और नत्थो देवी ने कहा अगस्त से लगातार उनका संघर्ष जारी है। इसी माह उन्होंने भूख हड़ताल भी की थी। एसडीएम पीसी दुम्का ने उनकी मांगों पर विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। कहा कि प्रधानाध्यापकों द्वारा पद पर वापस लेने का उनसे सक्षम अधिकारी का आदेश मांगा जा रहा है, अपितु खंड शिक्षाधिकारी लिखित आदेश देने को सहमत नहीं है। कहा कि वह निर्धन परिवार की महिला हैं और विभाग द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन