{"_id":"118-42678","slug":"Udham-singh-nagar-42678-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक दुर्गा पूजा आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक दुर्गा पूजा आरंभ
Udham singh nagar
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। सार्वजनिक श्री दुर्गोत्सव समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा के शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन श्री कालरात्रि के रूप में देवी दुर्गा की पूजा आराधना विधि-विधान से आज सुबह आरंभ हो गई। रविवार सुबह 10.15 बजे रुद्रपुर मार्ग स्थित तीर्थ द्रोणसागर के सामने एक रिसोर्ट में आयोजित विशाल पंडाल में दुर्गा पूजा आरंभ हुई। पश्चिम बंगाल से आए मुख्य पंडित डा.आदित्य चटर्जी ने समिति अध्यक्ष ए सन्याल को मां के मंत्र का जाप कराकर पूजा आरंभ कराई। मंत्रोच्चारण के साथ ही देवी की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा, चक्शू दान सप्तसति चामुंडा पाठ संपन्न हुआ। दिन में साढ़े ग्यारह बजे तक एवं शाम 7.30 बजे पूजा-अर्चना का कार्यक्रम हुआ, जो देर रात तक चला। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष केदारनाथ घोष, सचिव ए चटर्जी तथा विवेंद्र आचार्य आदि थे। इसके अलावा नगर के सभी मंदिरों में दुर्गा मां की पूजा आराधना विधिवत रूप से हुई।
विज्ञापन