फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   होमगार्ड और पीआरडी जवान देंगे फर्स्टएड

होमगार्ड और पीआरडी जवान देंगे फर्स्टएड

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। अब कुमाऊं मंडल के मुख्य यात्रा मार्गों के अतिसंवेदनशील स्थानों पर होमगार्ड और पीआरडी जवान तैनात किए जाएंगे। ये दुर्घटना में चोटिल यात्रियों की तत्काल मरहम पट्टी करेंगे। इसके लिए जवानों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवा कल्याण विभाग संवेदनशील स्थानों के साथ ही प्रशिक्षण के लिए जवानों की सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुमाऊं में हर साल सैकड़ों सैलानी आते हैं। मगर कई जगह सड़कें दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इनमें हादसों का खतरा बना रहता है। हादसा होने पर घायलों को कई बार समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। घायलों की सहायता के लिए युवा कल्याण विभाग आगे आया है। इसके तहत युवा कल्याण विभाग अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर के संवेदनशील मार्गों में होमगार्ड/पीआरडी जवानों की तैनाती करेगा। युवा कल्याण डिप्टी डायरेक्टर, आरसी डिमरी ने जनपदवार जवानों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। जवानों को सेंट जोन एंबुलेंस एसोसिएशन भारत सरकार के पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


- जवानों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भारतीय रेडक्रास समिति राज्य शाखा द्वारा पंत विवि में 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक दिलाया जाएगा। इसके बाद जवानों को तैनात किया जाएगा। इसका मकसद दुर्घटना के दौरान यात्रियों को समय रहते उपचार मुहैया कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीसी परगांई,जिला युवा कल्याण अधिकारी, ऊधमसिंहनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed