फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सिख समाज के लोगों ने निकाला मौन जुलूस

सिख समाज के लोगों ने निकाला मौन जुलूस

Wed, 08 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Wed, 08 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। गुरुनानक सत्संग सभा में हुई बैठक में सिख समाज के लोगों ने अमेरिका के गुरुद्वारे में की गई फायरिंग की कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने काली पट्टियां बांधकर नगर के मुख्य मार्गों पर मौन जुलूस निकाला। साथ ही ब्लाक परिसर में उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा का घिराव कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड स्थित गुरुनानक सत्संग सभा के सभागार में सत्संग सभा अध्यक्ष दलीप सिंह मोमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने सिखों पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। अंत में दो मिनट का मौन धारण किया। बाद में काले फीते बांधकर मुख्य मार्गों पर मौन जुलूस निकाला और ब्लाक सभागार में चल रहे तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम वर्मा का घिराव किया। इस दौरान सेवा सिंह, जोगेंद्र सिंह सेठी, नरेंद्र सिंह रंधावा, बल्देव सिंह चांदा, डा. बलजीत सिंह, जनक सिंह, सतनाम सिंह, अजीत सिंह, बलवंत सिंह, विरेंद्र सिंह, जयदीप सिंह, सविंद्र सिंह, बलबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, सुरजन सिंह, इंद्रजीत सिंह, दीपक सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, पंजाबी महासभा की बैठक में भी फायरिंग की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में प्रदेश सचिव संजीव बत्रा, मनोज बाधवा, जसपाल बत्रा, दीपक बत्रा, सुरेंद्र अरोड़ा, जितेंद्र पारुथी, पंकज मक्कड़, मनप्रीत गंभीर, गगनदीप सिंह, मनोज छाबड़ा, सुमित गंगवार, सचिन डोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed