फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   व्यापारियों ने किया एजेंसी प्रबंधक का घिराव

व्यापारियों ने किया एजेंसी प्रबंधक का घिराव

Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर। घरेलू गैस सिलेंडरों के वितरण की अव्यवस्था से गुस्साए व्यापारियों ने एजेंसी प्रबंधक का घिराव कर व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी। इस दौरान व्यापारियों ने कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की भी मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव अरोरा, छात्रसंघ अध्यक्ष हरपिंदर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक जगदीश सिंह का घिराव किया। आरोप था कि काफ ी समय से कालाबाजारी गैस वितरण व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं, इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधतंत्र की नाक के नीचे 390 रुपये का घरेलू गैस सिलेंडर 1200 से अधिक की कीमत में बेचा जा रहा है। बावजूद विभाग और एजेंसी प्रबंधन कालाबाजारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रतिदिन कतार में लगने वाले कालाबाजारियों को चिह्नित कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। एजेंसी प्रबंधक ने बिना जन सहयोग के कालाबाजारियों पर अंकुश नहीं लग पाने की बात कही। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह संधू, मयंक चुघ, संजय भांबरी, अनमोल भुड्डी, अमन बत्रा, हरपिंदर शेरा, रोहित पाहूजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed